बड़ी खबर

पत्तचित, मिनिएचर पेंटिंग, जामदानी पटोला के साथ दिखेगी पारंपरिक हस्तकला की चमक

no
लखनऊ। ग्रामश्री संस्था की शाखा ‘क्राफ्टरूट्स’ की ओर से 10 अक्टूबर से सफेद बारादरी में हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के करकमलों द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी 14 अक्टूबर तक चलेगी और प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।
गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ग्रामश्री संस्था की प्रमुख अनारा पटेल ने जानकारी दी कि ‘क्राफ्टरूट्स’ 2008 से भारत की पारंपरिक और सांस्कृतिक कलाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ कई पीढ़ियों से हस्तकलाओं को संजोए कारीगरों को विश्व स्तर पर मंच प्रदान कर रही है। संस्था का उद्देश्य लोगों में हस्तकला के प्रति जागरूकता बढ़ाना और देश की लोक कलाओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है।
अब तक क्राफ्टरूट्स द्वारा भारत के विभिन्न मेट्रो शहरों सहित दुबई, अमेरिका और सिंगापुर जैसे देशों में 77 प्रदर्शनी आयोजित की जा चुकी हैं। संस्था 35 हजार से अधिक कारीगरों से जुड़ी हुई है। प्रेसवार्ता में संस्था की ट्रस्टी लीनाबेन रावल, पश्चिम बंगाल के चित्रकार प्रबीर , परेश कोचरेकर और मध्यप्रदेश के कारीगर अमित चौरे ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस बार लखनऊ की सफेद बारादरी कैसरबाग में आयोजित प्रदर्शनी में भारत के 22 राज्यों के 100 से अधिक कारीगरों की भागीदारी होगी। प्रदर्शनी में पट्टचित्र (ओडिशा), लाख की चूड़ियां (राजस्थान), कांच की कलाकृतियां (उत्तर प्रदेश) और मिनिएचर पेंटिंग (राजस्थान) जैसी पारंपरिक कलाओं का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button