बड़ी खबर

लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की तैयारी जोरों पर, त्रिदिवसीय आयोजन के लिए कलाकारों का चयन शुरू

*उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस: त्रिदिवसीय आयोजन की तैयारी जोरों पर*

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर 24-26 जनवरी, 2026 के मध्य त्रिदिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की संरकृतिक सामाजिक एवं विकासात्मक उपलब्धियों को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाना है।

इस कार्यक्रम के तहत लखनऊ मण्डल के जनपद स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता दिनांक 19 जनवरी, 2026 को जनपद लखनऊ स्थित भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के “राय उमानाथ बली सभागार” में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद प्रशासन के विभिन्न प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं (गायन, नृत्य, वाधन) के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई जिनका सम्बन्धित निर्णायक दल द्वारा निर्णय लिया गया। मण्डल स्तर पर चयनित कलाकारों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु नामित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button