उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्य

कई किलोमीटर तक लोगों को रौंदता रहा डीसीएम चालक, दो की मौत दर्जन भर घायल

बलिया। बलिया के नरही क्षेत्र के सागरपाली-थमहनपुरा-बैरिया मार्ग पर तेज रफ़्तार डीसीएम ने सोमवार देर शाम डेढ़ दर्जन लोगों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में बालक समेत दो की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद भाग रहे डीसीएम चालक की ग्रामीणों के पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम और उसके चालक को कब्जे में ले लिया। एनच 31 के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली से नरही थाना क्षेत्र के बैरिया जाने मार्ग से नरही की ओर जा रहे तेज रफ़्तार डीसीएम ने अंजोरपुर गांव के समीप रास्ते से आ रहे राहगीरों को कुचल दिया।

इस दुर्घटना में भिखारीपुर निवासी 30 वर्षीय मन्नू गोंड और ननिहाल में आए पूर निवासी 13 वर्षीय गुलशन पुत्र बिजेंद्र की मौत हो गई। जबकि शाहपुर बभनौली निवासी 33 वर्षीय ह्रदय शंकर यादव, 32 वर्षीय अखिलेश यादव, भिखारीपुर निवासी 40 वर्षीय बिट्टू एवं बाबा तर निवासी 38 वर्षीय दुलारी देवी सहित दर्जन भर राहगीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से अखिलेश समेत कई अन्य गंभीर घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र नंबर की डीसीएम का चालक नशे में था। जिसे नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर के पास तेतारपुर में एनच 31 पर ग्रामीणों ने पकड़ा। डीसीएम चालक इतना बदहवाश था कि उसके इंजन के नीचे एक मोटरसाइकिल कई किलोमीटर तक फंस कर घिसटती रही। ग्रामीण डीसीएम चालक की जमकर धुनाई कर उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिए। घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे फेफना के सपा विधायक ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने मृतकों व घायलों को मुआवजे की मांग की। वहीं, एसपी ओंकार सिंह ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि डीसीएम चालक का मेडिकल कराया जा रहा है। घायलों को उचित इलाज की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button