बड़ी खबरराष्ट्रीय

चुनावी प्रक्रिया पर बहस के बीच SIR विरोधी आंदोलन, हिरासत की खबरों से गरमाई राजनीति

आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के विरोध में दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में भारी आंदोलन और प्रदर्शन देखने को मिला।

इस आंदोलन (जिसे मुख्य रूप से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), विपक्षी दलों, छात्र संगठनों और किसान यूनियनों का समर्थन प्राप्त था)।

आज के आंदोलन की मुख्य सुर्खियां :

दिग्गज नेताओं और एक्टिविस्टों की हिरासत: आंदोलन शुरू होने से पहले ही पुलिस की ताबड़तोड़ करवाई कार्रवाई। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरते ही हिरासत में ले लिया गया था।

इसके अलावा प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, छात्र नेता नेहा बोरा और कई विपक्षी नेताओं (जैसे ममता बनर्जी और मनीष सिसोदिया) को भी हिरासत में लिए जाने की खबरें हैं।

  • दिल्ली पुलिस की सख्त किलेबंदी: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। सुरक्षा के लिए दिल्ली में 43,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए थे। मध्य दिल्ली के इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
  • हजारों प्रदर्शनकारी हिरासत में: देश भर से दिल्ली आ रहे और कनॉट प्लेस व दिल्ली हाट जैसे इलाकों में प्रदर्शन कर रहे 5,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है।
  • यातायात और इंटरनेट पर पाबंदी: सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका भी दायर की गई है। दिल्ली आने वाली करीब 70 ट्रेनें रद्द की गई हैं और मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button