डबल इंजन के सूचना विभाग से दिव्य संदेश परिवार को मिलता है डबल मज़ा।

डबल इंजन के सूचना विभाग से दिव्य संदेश परिवार को मिलता है डबल मज़ा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ऐसे अनेक समाचार पत्र प्रकाशित किए जाते हैं जिनकी प्रसार संख्या के बारे में किसी को कुछ भी आता पता नहीं है परंतु पर उन समाचार पत्रों द्वारा भारी भरकम प्रसार संख्या दिखाकर न सिर्फ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से विज्ञापन लिया जाता है बल्कि धोखाधड़ी का डबल मजा परिवार को दिया जा रहा है ।
एक तरफ प्रमुख सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विरुद्ध खबरों का लगातार सिलसिला दिखाई देता है तो वही मुख्य सचिव के विस्तार किए जाने की खबर आते ही मुख्य सचिव के विरुद्ध भी सुनियोजित तरीके से खबरें चलाई जाती है।
ईमानदारी निष्पक्षता और कलमकारी की बात करने वाली कलम अपने ही परिवार के नाम से अनेक समाचार पत्र का प्रकाशन कर परिवार के ही लोगों को राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार बना दिया गया तो वहीं पत्रिका इन्वेस्ट मनी के नाम से अपने परिवार के सुपुत्र को खामोशी से मैदान में उतार कर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से विज्ञापन का अंबार लगा दिया गया। मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव सूचना को डबल मज़ा की बात लिखने वाले समाचार पत्र द्वारा अपने ही परिवार में कितने लोगों को डबल मज़ा दिया जा रहा है इसका इस शिकायत से पता चलता है।



