उत्तर प्रदेशराज्य

मेडिकल कॉलेज कसारा में 17 सितंबर से स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन – डा. मनीष राय

मेडिकल कॉलेज कसारा में 17 सितंबर से स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन – डा. मनीष राय

 

मऊ/मधुबन। कसारा स्थित कल्पना राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 17 से 24 सितंबर तक चलेगा।डॉक्टर मनीष राय ने बताया कि शिविर में सभी मरीजों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इनमें परामर्श, दवाएं, जांच और ऑपरेशन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जनपद से लेकर अगल-बगल जनपद को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि सारी सुविधाएं जनपद में उपलब्ध रहेगी। डॉक्टर मनीष राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनपद को मेडिकल कॉलेज के रूप में एक महत्वपूर्ण सौगात दी है। इस अवसर पर अखिलेश राय,हामिद आलम और हरिनारायण गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button