सपा पूर्व कैबिनेट मंत्री गोप ने सऊदी बिजनेसमैन का गुलदस्ता अंग वस्त्र देकर किया स्वागत

सपा पूर्व कैबिनेट मंत्री गोप ने सऊदी बिजनेसमैन का गुलदस्ता अंग वस्त्र देकर किया स्वागत
बाराबंकी । दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी के दोस्त सऊदी अरब के बड़े बिजनेस मैन नसीम बैग मतीन साहब से एक खुशुशी मुलाकात हुई उन्हें गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि ऐसे मिलनसार खुशमिजाज भाई बड़ी मुश्किल से मिलते हैं पूर्व मंत्री जी ने उनको शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
इसी क्रम में श्री राम वन कुटीर के करता धरता/ समाजसेवी मनीष मल्होत्रा जी ने बाबा हाजी वारिस अली शाह के ऊपर लिखी हुई पुस्तक पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप जी को भेंट कर पुस्तक का विमोचन कराया इस किताब में हाजी वारिस अली शाह के जीवन परिचय के साथ उनके करामात को भी दर्शाया गया है में मनीष जी को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। उनके साथ उनकी बेटी और बेटा भी मौजूद रहा साथ में परवेज अहमद साहब राजेश अरोड़ा बब्बू सैफ मुख्तार अजीज अहमद अज्जू विजय सिंह मुन्ना,भी रहे।।



