उत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने बैठक कर राजस्व कार्यों की समीक्षा की

हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा की गयी।
कर.करेत्तर सम्बन्धी मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने आबकारी, विद्युत,, स्टाम्प व निबंधन, वाणिज्यकर, परिवहन, विद्युत, खनन, नगर निकायों आदि से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में विशेष रूचि लेकर लक्ष्य के अनुरूप रणनीति बनाकर कर संग्रह करना सुनिश्चित करें। सभी विभाग शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करें ताकि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग प्रभावित न हो। कर करेत्तर के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाय, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। उन्होने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दीपावली के त्यौहार में खोया/मावा की काफी मांग रहती है जिसमे मिलावट की सम्भावना हो सकती है। इसलिए सघन चेकिंग करते हुए मिलावट खोरी करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाए। त्यौहार के दौरान नगर निकाय विशेष साफ-सफाई अभियान चलाएं। उन्होने विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न लम्बित मामलों की गहन समीक्षा गई तथा उनके निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी लम्बित वाद/प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व आइजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का ससमय निपटान करें। सभी अधिकारी गण आइजीआरएस से प्राप्त शिकायत को अच्छी तरह से पढ़कर गुणवत्ता पूर्ण निदान करें ताकि लोगों को बार.बार कलेक्ट्रेट व तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें और असंतुष्ट फीडबैक कम से कम प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश की रैंकिंग में जनपद टॉप 5 में बना रहे इसलिए सीएम डैशबोर्ड पर किसी भी प्रकार की विभागीय पेंडेंसी नहीं रहनी चाहिए। किसान दुर्घटना बीमा योजना के प्रकरण ससमय निस्तारित किए जाएं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने.अपने क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी भूमि को चिन्हित कर सुरक्षित कर दें, ताकि उस पर अवैध कब्जे न हों।
इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विजय शंकर तिवारी, एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, एडीएम नमामि गंगे सुरेश कुमार, एसडीएम सदर के डी शर्मा, एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार सहित कर.करेत्तर व राजस्व से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button