बड़ी खबर

श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा पंजाबी कॉलोनी लखीमपुर खीरी में स्त्री सत्संग सेवा दल की महत्त्वपूर्ण बैठक

तरविंदर कौर खुराना बनीं अध्यक्ष*

तरविंदर कौर खुराना बनीं अध्यक्ष*

लखीमपुर खीरी। गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा, पंजाबी कॉलोनी में आयोजित स्त्री सत्संग सेवा दल की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से तरविंदर कौर खुराना को अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में 10 सितंबर से 22 सितंबर तक चलने वाले “गुरु देख बहादुर की शहादत में शब्द कीर्तन” कार्यक्रम का समापन भी किया गया।

समापन समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष तरविंदर कौर ने गुरु तेग बहादुर की शहादत को याद करते हुए कहा, “गुरुजी ने अपने परिवार के रक्त से हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए दीप जलाए। उनका यह बलिदान हमें मानवता की सेवा की नई दिशा देता है।” उन्होंने बताया कि उनकी समिति ने गरीब और असहाय लोगों की मदद करते हुए 25 साल पूरे कर लिये हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार का कार्य जारी रखने का संकल्प लिया है।

बैठक में मीडिया प्रभारी जसविंदर कौर, सचिव गुरप्रीत कौर और कोषाध्यक्ष डाली को भी सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षा निधि चावला, सिम्मी अजमानी, कमलजीत चावला, मंजीत, नीना, गुरमीत जुनेजा, चीनू राना सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

स्त्री सत्संग सेवा दल की इस नई नेतृत्व टीम से गुरुद्वारा समुदाय को आशा है कि वह सामाजिक सेवा, धार्मिक शिक्षा और गरिबों की सहायता के कार्यों को और अधिक विस्तार देगी।

Related Articles

Back to top button