बड़ी खबर

विभिन्न संस्थाओं ने देखी मेनोपॉज़ पर बनी फ़िल्म “मी नो पॉज़, मी प्ले”

"मी नो पॉज़, मी प्ले" फ़िल्म ने महिलाओं को जागरूक किया, मेनोपॉज़ के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का संदेश दिया

लखनऊ । “मी नो पॉज़, मी प्ले” फ़िल्म का सामूहिक अवलोकन संपन्न हुआ। विभिन्न संस्थाओं ने देखी मेनोपॉज़ पर बनी फ़िल्म “मी नो पॉज़, मी प्ले”। 100 से अधिक महिलाओं ने इस विशेष स्क्रीनिंग में भाग लेकर मेनोपॉज़ (रजोनिवृत्ति) जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित फ़िल्म देखी।

निर्देशक मनोज शर्मा की नई फ़िल्म “मी नो पॉज़, मी प्ले” महिलाओं के जीवन‑चरण में आने वाली शारीरिक‑मानसिक चुनौतियों को अत्यंत संवेदनशीलता से दर्शाती है। इस जागरूकता अभियान का मुख्य लक्ष्य समाज में मेनोपॉज़ के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और महिलाओं को आवश्यक समर्थन प्रदान करने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं से मंजुलिका अस्थाना, प्रीति वार्षनी, संध्या रावत अंजुल पाठक मोनिका सिंह, नंदिता सिंह, अर्चना गोस्वामी, अर्चना सिंह, पूनम सिंह, ऋचा दुबे, रितिका चौधरी, सीमा सरकार, आरती गुप्ता, ज्योति भीलवारिया तथा कई अन्य सहयोगी संस्थानों से प्रतिनिधि उपस्थित रहे और इस संदेश को उच्च स्तर से प्रसारित करने का प्रयास किया। सभी ने एकत्रित होकर मातृ‑शक्ति और महिला‑एकता का प्रेरणादायक संदेश दिया।

फ़िल्म के निर्देशक मनोज शर्मा को इस महत्वपूर्ण और अक्सर अनदेखे विषय को बड़े पर्दे पर लाने के लिए हृदय से धन्यवाद दिया गया। उदगम वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती रूपाली श्रीवास्तव ने अपने अथक प्रयासों और नेतृत्व के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि हर महिला को उसके जीवन के हर चरण में सम्मान और समर्थन मिले।”


इस अवसर पर सभी को “मी नो पॉज़, मी प्ले” की टी शर्ट्स भी दी गई।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने केक काटकर जस्ट बनाया और फ़िल्म को सुपरहिट बनाने और समाज में महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का मार्ग प्रशस्त करने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button