आईना द्वारा संपन्न हुआ भव्य भंडारा चर्चा का विषय बना

- निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया
- अनाथ आश्रम से आए हुए बच्चों ने भंडारे का किया शुभारंभ
लखनऊ। बरसों से चली आ रही परंपरा जेठ माह के मंगल और शनिवार को लगाए जाने वाले भंडारे भक्तों को आकर्षित करते हैं। कहा जाता है कि यह माह हनुमान जी का माना जाता है। इसी परंपरा की कड़ी का अनुसरण करते हुए लगभग 21 वर्षों से ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर एसोसिएशन, आईना भंडारा करता चला रहा है। बड़े ही जोर शोर शोहरत और धूमधाम से देर रात तक भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें राजनीतिज्ञ पत्रकार दूर दराज से आए हुए गणमान्य व्यक्ति आम नागरिक वरिष्ठ पत्रकार, एडवोकेट और जनता ने पूरी तरह सहभागिता की।
मुख्य रूप से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उनकी धर्मपत्नी इस भंडारे में शामिल हुए। पूजा विधिवत के अयोध्या नगरी हनुमानगढ़ी से आए हुए प्रेम मूर्ति कृष्णकांत दास और कुलदीप पांडे ने संपन्न कराई अयोध्या नगरी से कई आचार्य और पंडित भी पधारे इस भंडारे का विशेष आकर्षण रहा अनाथ आश्रम से आए हुए बच्चों द्वारा भंडारे का शुभारंभ किया गया। जिसकी वहां उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों ने प्रशंसा की।
यह लखनऊ का पहला अवसर था जब अनाथ आश्रम से आए हुए बच्चों द्वारा किसी भंडारे का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें काफी लोगों ने अपनी निशुल्क चिकित्सा कराई और दवाई ली। डॉ आदर्श त्रिपाठी वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा मरीजों को देखा गया। वही सत्येंद्र भावनानी के अवध हॉस्पिटल से आई हुई टीम ने लोगों के ब्लड सैंपल लिए। डॉ नीतू सिंह पैथोलॉजिस्ट भी इस मौके पर मौजूद रही। डॉक्टर शेख मोहम्मद ने भी लोगों का उपचार किया।
भंडारे में उपस्थित होने वाले वरिष्ठ जन सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री पूर्व सूचना आयुक्त और वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र सक्सेना इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार श्याम कुमार जी, सुरेंद्र दुबे जी, शिव शरण सिंह, प्रमोद गोस्वामी , संदीप यादव अभिनेता समाजसेवी,स्वामी सांरग , लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता,निलांश ग्रुप से संतोष श्रीवास्तव, राजीव मिश्रा, ममता चेरेटिबल ट्रस्ट, डॉक्टर शैली महाजन, सुल्तान शाकीर हाशमी,सहित सैकड़ों पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित हुए। आईना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय वर्मा प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा गुरमीत कौर ,संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता और स्तंभ गौरव सोनकर ज्ञानी त्रिवेदी, आलोक निगम ,अनिल तिवारी, हेमंत चंदानी, अरूण मिश्रा,गौरव एडवोकेट आईना परिवार के संचालक और संरक्षक डॉक्टर मोहम्मद कामरान जी जिन्होंने बखूबी भंडारे को सुनियोजित कर संचालित किया फैज मोहम्मद ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, प्रहरी मीमांसा के राजेंद्र प्रसाद जी ने भी पूरा योगदान दिया और सेवा कर लोगों का दिल जीत लिया । हिमांशु भटनागर बराबर लग रहे श्रद्धालुओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी लोगों ने बड़े ही सेवा भाव से भंडारे में सेवा की अरुण मिश्रा ने भी अपना पूरा योगदान दिया





