बड़ी खबर

आदर्श भारती विद्यालय में “धनक” की गूंज, 45वाँ वार्षिक समारोह हुआ सफल

छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन रह आदर्श भारती विद्यालय का समारोह

आदर्श भारती विद्यालय का 45 वाँ वार्षिक उत्सव “धनक” बड़ी धूमधाम से हुआ संपन्न

लखनऊ। आदर्श भारती विद्यालय का 45वाँ वार्षिक समारोह (धनक) ‘रविन्द्रालय चारबाग में मनाया गया । यह विद्यालय के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक था। जिसका उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा तथा उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।

इस वर्ष के वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि ‘श्री प्रेम शंकर शुक्ला जी’ (विरिष्ठ अधिकारी, शिक्षा विभाग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ तथा दीप प्रज्जवलन वि‌द्यालय की प्रधानाचार्या ‘श्रीमती शिखा मेहता जी’ तथा उप-प्रधानाचार्या ‘श्रीमती भूमिका मेहता जी’ के द्वारा किया गया।

आदर्श भारती विद्यालय की दो शाखाएँ संचालित है, प्रथम कानपुर रोड, LDA कॉलोनी एवं दूसरी आजाद नगर, आलमबाग है। जिसमें दोनों वि‌द्यालयो के मिलाकर लगभग एक हजार से अधिक बच्चों को शिक्षा दी जाती है। कार्यक्रम की सभी प्रस्तुतियों को मिलाकर लगभग पाँच सौ से अधिक छात्रों ने भाग लिया। जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये तथा वरिष्ठ छात्रों ने नृत्य, नाटक, तथा देशभक्ति से सम्बन्धित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समारोह के अंत में आदर्श भारती विद्यालय के प्रबंधक श्री विशाल मेहता जी ने छात्रों और शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की। जिन्होने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button