बड़ी खबर

डॉ.विशाल सिंह (फूड मैन)ने आयोजित की अपनत्व भरी पार्टी।

आईना परिवार के साथ पहुंची कई महान हस्तियां।

डॉ.विशाल सिंह (फूड मैन)ने आयोजित की अपनत्व भरी पार्टी।
आईना परिवार के साथ पहुंची कई महान हस्तियां
—————————————————————
लखनऊ,फूड मैन के नाम से प्रख्यात विश्व में अलग पहचान बनाने वाले गरीबों,भूखों और तीमारदारों को भोजन देने वाले,करोना काल में निस्वार्थ रूप से लोगों की मदद करने वाले,सेवादार डॉ.विशाल सिंह आज जाते हुए वर्ष 2025 के अवसर पर अपने यहां गीत-गजल और आत्मिक भोजन का आयोजन किया। जिसमें आईना परिवार के साथ पी.एम.डब्ल्यू.जे.के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई अजीज सिद्दीकी,एन आलम,जमील मलिक,सरफराज जाहिद,”आईना परिवार” के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर मोहम्मद कामरान जी,प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह जी,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती गुरमीत कौर जी,मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के संयुक्त सचिव अनिल सैनी,सदस्य सुश्री रेनू निगम जी,श्रीमती सरबजीत कपूर जी, समीना फातिमा जी,श्री आलोक निगम जी,संगठन सचिव-ज्ञानी त्रिवेदी जी,हेमंत चंदानी जी सहित दर्जनों पत्रकार,सेवादार और कई महान विभूतियां सम्मिलित हुई।
जैसा कि आप सभी लोगों को ज्ञात है आज से कुछ माह पूर्व उज्जैन महाकाल के दर्शन कर लौटते समय डॉ. विशाल सिंह का भयंकर एक्सीडेंट हो गया था,जिसमें उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं थी लेकिन नेक दिल इंसान और गरीबों-जरूरतमंदों की मदद से मिली दुआओं के कारण मौत पर अपनी विजय प्राप्त कर आज हम लोगों के बीच यह जिंदा दिल इंसान मौजूद हैं। आईना परिवार के प्रतिनिधि एवं सेवादार साथी डॉ. विशाल सिंह (फूड मैन) को आईना परिवार के सदस्यों ने आयोजन में पहुंचकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

  • भेंट के दौरान आईना परिवार की सहभागिता द्वारा आयोजित होने जा रहे प्रतिष्ठित “अटल सम्मान” कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. विशाल सिंह (फूडमैन) को सम्मानित किए जाने हेतु औपचारिक निमंत्रण भी प्रदान किया गया।
    इस अवसर पर “भाई नूर” ने अपने गीतों से समा बांध दिया,ज्ञानी त्रिवेदी जी ने भी अपनी मधुर आवाज में गीत गाये। बहुत ही उल्लास के साथ सभी ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में आए अतिथियों ने रंगारंग-नाच गाने के आयोजन में उत्साह के साथ चार चांद लगा दिए। कभी ना विस्मृत होने वाले कार्यक्रम में कई व्यंजनों के साथ लाजवाब चोखा-बाटी का भी सभी ने स्वाद लिया।
    कार्यक्रम को लेकर आपसी संवाद,आत्मीयता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच आईना परिवार के सदस्यों ने शुभकामनाओं के साथ हल्के-फुल्के क्षण साझा किए,जिससे माहौल सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण रहा।
    डॉ. विशाल सिंह (फूड मैन) ने आईना परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा, संवेदना और सामाजिक सहयोग ही समाज को सशक्त बनाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button