स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें : प्रोफेसर डॉक्टर रवि देव
बिगड़ी लाइफस्टाइल और मौसम परिवर्तन: बढ़ते स्वास्थ्य जोखिमों से कैसे बचें?*

*बिगड़ी लाइफस्टाइल और मौसम परिवर्तन: बढ़ते स्वास्थ्य जोखिमों से कैसे बचें?*
लखनऊ के जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट प्रोफेसर डॉ रवि देव ने चेतावनी दी है कि आजकल की बिगड़ी लाइफस्टाइल और मौसम परिवर्तन के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने से स्पाइन में समस्याएं हो रही हैं और अत्यधिक प्रेशर लेने से ब्रेन में भी परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं।
प्रोफेसर डॉ रवि देव ने सलाह दी है कि स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, अगर हम खुद पर थोड़ा सा भी ध्यान नहीं देते, तो बीमारियां गंभीर रूप ले लेती हैं और इंसान हार जाता है।
उन्होंने बताया कि मौसम परिवर्तन के प्रभाव में गर्मी से सर्दी की ओर जा रहे मौसम में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं, जो नसों के सिकुड़ने के कारण होती हैं।
इसमें हमे जागरूकता और सावधानी रखनी चाहिए । डॉ रवि देव ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी के साथ जीवन जिएं, जिससे खुद को सुरक्षित रखा जा सके।
प्रोफेसर डॉक्टर रवि देव ने कहा कि अपने आप को मेंटेन रखने के लिए हमें नियमित व्यायाम और योग करना चाहिए। ऑफिस में बीच-बीच में ब्रेक लें और स्ट्रेचिंग करें।
– खानपान का ध्यान रखें और तनाव कम करें।
– मौसम परिवर्तन के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें, खासकर हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए।
– और समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य संबंधी जांच भी कराते रहे।



