उत्तर प्रदेशराज्य

उदय गार्डन के शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में अनमोल द्विवेदी के पखावज वादन ने जीता सबका दिल

उदय गार्डन के शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में अनमोल द्विवेदी के पखावज वादन ने जीता सबका दिल

हमीरपुर। उदय गार्डन सुमेरपुर में चल रहे संत प्रवचन कार्यक्रम के बीच सोमवार को शास्त्रीय संगीत का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें प्रख्यात पखावज वादक अवधेश द्विवेदी ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही कम उम्र के पखावज और तबला वादक अनमोल द्विवेदी ने शिव तांडव व कृष्ण तांडव जैसे कई रचनाओं पर उत्कृष्ट वादन प्रस्तुत किया। विविध तालों और लयों से सुसज्जित प्रस्तुतियों ने संगीत प्रेमियों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में स्वामी गिरीशानंद, स्वामी मुक्तानंद, स्वामी सर्व चैतन्य सहित संगीत प्रेमी उपस्थित रहे और कलाकारों को भरपूर सराहना की। आयोजक राजेश सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button