उत्तर प्रदेशराज्य

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी, विस्तार रविवार या सोमवार को होने की उम्मीद

पूर्व RBI गवर्नर और PM के प्रधान सचिव शक्तिकांत दास को कैबिनेट में मिल सकती है। जगह निर्मला सीतारमण को फाइनेंस से हटा कर मानव संसाधन मंत्रालय दिया जा सकता है।

धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप पुरी की छुट्टी की चर्चा है।
nda में 6 सांसद लाने के इनाम के तौर पर शिवसेना शिंदे को फायदा मिल सकता है। एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।
हिमाचल से अनुराग ठाकुर की वापसी हो सकती है। यूपी में मेरठ से अरुण गोविल “राम” को मंत्री बनाया जा सकता है।

हरदोई से सांसद जय प्रकाश रावत भी मंत्री बन सकते हैं। वो वरिष्ठ सांसदों में गिने जाते हैं। बीजेपी को यूपी में पासी वोट को साधने की रणनीत है।

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी को विधान सभा इलेक्टी9न के मद्देनजर मंत्री पद से हटाया जा सकता है। संभव है उन्हें MLA का इलेक्शन भी लड़ाया जाए।
पंजाब आप से आए नेताओं राघव चड्ढा और अशोक मित्तल में से किसी एक को कैबिनेट में जगह मिलेगी।
पंजाब में रवीनीत बिट्टू की जगह तरुण चुग RSS के मजबूत नेता को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। बिहार से नीतीश कुमार भी केंद्र में मंत्री बन सकते है।

यूपी से एक और कद्दावर नेता को मोदी कैबिनेट में जगह देने की तैयारी है। राजस्थान से भी एक नेता को विस्तार में जगह मिलेगी।

शिव सेना से मौजूदा स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप की जगह संजय दिना पाटिल को शामिल किया जा सकता है। सकता है। ये उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना से टूटकर BJP में आए थे।

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर का मंत्रालय बदल जा सकता है। मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (बिहार) को भी जगह मिलने की चर्चा है। कई राज्य मंत्रियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button