उत्तर प्रदेशराज्य

नींद के साथ ड्यूटी पूरी कर रहे आरपीएफ के जवान

 

संवाददाता, अदरी(मऊ):

इंदारा रेलवे स्टेशन पर यात्रा करने वाले यात्रियों के सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए आरपीएफ चौकी बनायी गई है। लेकिन यहां सिपाहियों की ड्यूटी में लापरवाही बढती जा रही है। सिपाही चौकी के अन्दर बैठकर कुर्सी पर खर्राटे भरकर ड्यूटी पूरी कर रहे है। इंदारा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा राम भरोसे चल रहा है।
इंदारा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए आरपीएफ जवान की तैनाती किया गया है। जवान ड्यूटी पर आते हैं जरूर, लेकिन शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे आरपीएफ चौकी के अन्दर कुर्सी पर बैठकर सोते हुए नजारा देखने को मिला। यात्री जवान को सोते देख स्टेशन पर सुरक्षा के प्रति सवाल खड़ा कर दिया। इस बीच प्रयागराज से दोहरीघाट, लिच्छवी एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेन स्टेशन से पास हो गई लेकिन आरपीएफ जवान के कानो पर जूं तक नहीं रेंगा। इंदारा रेलवे स्टेशन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ के पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। लेकिन आरपीएफ के जवान चौकी के अन्दर कुर्सी पर बैठकर सो रहे है। इस समय दिवाली के पर्व को देखते हुए इंदारा रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना होने की आशंका जताई जा सकती है।

Related Articles

Back to top button