उत्तर प्रदेशराज्य

हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान संपन्न

हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान संपन्न

लखनऊ, लाटूश रोड:
आज लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस (निकट पुराना RTO कार्यालय) में व्यापारी समाज द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत “हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” विषय पर एक सार्थक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता श्री नीरज सिंह जी रहे।
अपने प्रेरक संबोधन में श्री नीरज सिंह जी ने कहा कि —

“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक वैश्विक पहचान बनाई है। मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विज़न ने देशवासियों में स्वदेशी के प्रति एक नई चेतना जगाई है। अब समय है कि 140 करोड़ भारतीय मिलकर ‘हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी’ का संकल्प लें, ताकि भारत के उत्पादों की गूंज विश्व मंच पर और प्रबल हो।”

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत केवल आर्थिक नहीं, बल्कि वैचारिक रूप से भी आत्मनिर्भर बन रहा है। यह अभियान उसी दृष्टि को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जो राष्ट्र की अस्मिता, स्वाभिमान और स्वदेशी भावना से जुड़ी है।

इस अवसर पर व्यापारी समाज के प्रमुख सदस्य — श्री राजेन्द्र गुप्ता, अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना जी’, हाफिज जलील अहमद, रितेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर अभियान संयोजक श्री अभिषेक खरे जी के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “स्वदेशी अपनाओ – भारत बनाओ” का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button