उत्तर प्रदेशराज्य

गोमतीनगर विस्तार में ओम साईं सिटी समेत दो अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के निर्देश पर कार्रवाई

लखनऊ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के निर्देश पर सोमवार प्रवर्तन जोन एक की टीम ने गोमती नगर विस्तार में कार्रवाई। इस दौरान लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 02 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया, जिसमें विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, साइट ऑफिस व बिजली के खम्भों आदि को ध्वस्त कर दिया।

प्रवर्तन जोन एक के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि विष्णु तिवारी, शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव व अन्य द्वारा गोमती नगर विस्तार के चंदियामऊ में न्यू ऐरा एकेडमी के सामनेे लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए ओम साईं सिटी नाम से अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इसी तरह सी0बी0 सिंह पम्मी व अन्य द्वारा चंदियामऊ में शालीमार वन वर्ल्ड के आगे लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन दोनों अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button