बड़ी खबर
लोहिया संस्थान की निमिषा चुनी गईं मिसेज इंडिया

लोहिया संस्थान की निमिषा चुनी गईं मिसेज इंडिया

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर निमिषा सोनकर ने राजधानी का नाम रोशन किया है।

उन्होंने मिसेज इंडिया-2025 का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया है। एक मैगजीन की ओर से नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में उन्हें यह सम्मान मिला। उनके दो बेटे पनव (10) और अनव (6) हैं। उनका कहना है कंपटीशन बहुत तक था परंतु उनके घर वालों के सहयोग और मित्रों के सहयोग की वजह से यह संभव हुआ।



