उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्य

उत्तर प्रदेश में प्रेस मान्यता समिति के गठन में हो रही देरी: लंबित प्रकरणों और खांटी पत्रकारों के हक के लिए अविलंब ज्ञापन का आह्वान

अनिल तिवारी
बेबाक लेखक
मो.: 9452052480


उत्तर प्रदेश में पत्रकारों को जिले एवं राज्य मुख्यालय की मान्यता दिए जाने हेतु समिति का गठन न हो पाने का मुख्य कारण है कि वर्तमान में समिति के गठन के लिए भी किसी भी संगठन या संस्थाओं से कोई भी प्रस्ताव सूचना विभाग द्वारा प्राप्त नहीं किया गया है, जिसके चलते न सिर्फ विगत एक वर्ष से पत्रकारों को जिले एवं मुख्यालय की मान्यता का प्रकरण लंबित चल रहा है बल्कि अनेक खांटी पत्रकार मान्यता से वंचित हो रहे हैं।

ऐसे में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति, पुनर्गठित के अध्यक्ष से अनुरोध है कि पुनर्गठित समिति के माध्यम से प्रेस मान्यता समिति में नामित किए जाने वाले सदस्यों के नाम सूचना निदेशक को भेजते हुए प्रेस मान्यता समिति का अविलंब गठन किए जाने हेतु ज्ञापन देकर पत्रकार हितों में इस कार्य को तत्काल संपादित करें।

Related Articles

Back to top button