प्राविधिक शिक्षा विभाग में अटैचमेंट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा
विभागीय संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध उगाही का समानांतर खेल
अनिल तिवारी, बेबाक लेखक
उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा विभाग में नियमों और प्रशासनिक आदेशों को दरकिनार कर चलाया जा रहा अटैचमेंट सिंडिकेट अब एक सुव्यवस्थित संगठित व्यवसाय का रूप ले चुका है। शासन द्वारा अटैचमेंट पर रोक के बावजूद विभागीय मंत्री के विशेष संरक्षण के बल पर प्राविधिक शिक्षा निदेशालय से लेकर विभिन्न संस्थानों के शीर्ष पदों तक यह गठजोड़ बेखौफ संचालित हो रहा है।
सिंडिकेट का मुख्य सूत्रधार आत्म प्रकाश सिंह
इस पूरे सिंडिकेट का मुख्य सरगना और सूत्रधार श्री आत्म प्रकाश सिंह विभागाध्यक्ष उप निदेशक प्राविधिक शिक्षा निदेशालय को बताया जा रहा है। 22 वर्षों की सेवा में मात्र 9 वर्ष का शिक्षण कार्य करने वाले आत्म प्रकाश सिंह पर विभागीय मंत्री जी की विशेष कृपा बनी हुई है। इनके लिए नियमों और कानूनों को लगातार ताक पर रखा जा रहा है। विभागीय सूत्रों और अटैचमेंट की सूची के विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि इस पूरे तंत्र में एक विशेष कुर्मी समुदाय के अधिकारियों और शिक्षकों को तरजीह देकर सिंडिकेट का बोलबाला।



