उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

कारण बताओं नोटिस

कारण बताओं नोटिस

द्वारा
शेखर पंडित, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति, पुनर्गठित

सेवा में,

श्री प्रभात त्रिपाठी
पत्रकार एवं संस्थापक, समाजवाद का उदय
हिंदी दैनिक समाचार पत्र
कैसरबाग ऑफिसर्स होस्टल
कैसरबाग, लखनऊ

विषय : वित्तीय अनियमितताओं, धोखाधड़ी, जालसाज़ी, अनुशासनहीनता एवं अनर्गल प्रलाप हेतु।

श्रीमान प्रभात त्रिपाठी जी,

आपके अनुभव एवं उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति में लगातार चुनाव हारने के अनुभव को देखते हुए आपको मान्यता प्राप्त पत्रकारो के गौरव के संबंध में कुछ भी बताना, समझाना अनुचित प्रतीत होता है और इन्हीं सम्मानित पत्रकारों द्वारा अपनी समस्याओं के निराकरण, निवारण एवं शासन से मिलने वाली सुविधाओं के लिए मान्यता समिति को चयनित किया जाता है जिसमें उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति पुनर्गठित के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किये जाने के गौरवशाली पल के आप स्वयं साक्षी रहें है।

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो जाने के बाद जहां पत्रकारों के हितों के लिए सतत कार्य करना मेरी प्राथमिकता एवं कर्तव्य बनता है वहीं पुनर्गठित के सभी निर्वाचित पदाधिकारीयों एवं सदस्यों के मान, सम्मान के लिए भी कटिबद्ध रहना है।

सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न हो जाने के बाद समिति के सभी कार्यकलापों को समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अध्यक्ष के साथ ताल मेल मिलाकर किया जाना चाहिए परंतु आप द्वारा हिटलर अंदाज में समिति के कार्यों को संयोजक पदनाम लेकर किया जा रहा है जिसे कानून की किसी भी विधा के अंतर्गत परिभाषित नहीं किया जा सकता। इसके अतिरिक्त आप पर गंभीर वित्तीय अनियमित्ताओं, कदाचार, भ्रष्टाचार के आरोप लगातार प्राप्त हो रहे है जिसके संबंध में निम्न बिंदुओं पर 24 घंटे में स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जाने की अपेक्षा की गई है।
1. पुनर्गठित समिति के कार्यक्रम आयोजन के नाम से समाचार पत्र समाजवाद के उदय के पक्ष में विगत तीन माह में लिए गए विज्ञापन का पूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
2. सोशल मीडिया में वायरल मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में कुछ गणमान्य पत्रकारों के फ़र्ज़ी हस्ताक्षर बनाये जाने की सत्यता से अवगत कराए।
3. पुनर्गठित समिति के चुनाव बाद आयोजित दोनों कार्यक्रमों के आय व्यय का सम्पूर्ण ब्यौरा कोषाध्यक्ष को तत्काल उपलब्ध कराएं।
4. पुनर्गठित समिति के नाम पर गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त किये गए उपहार, प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र समिति के संयुक्त सचिव को तत्काल उपलब्ध कराए।
5. पत्रकरिता के मापदंडों के विपरीत विश्वसरैय्या भवन में आयोजित महाकुंभ कार्य्रकम के दौरान 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को बनाये जाने की घोषणा के पीछे का मंतव्य की विस्तृत आख्या उपाध्यक्ष के माध्यम से उपलब्ध कराए।
6. विश्वसरैय्या भवन के मंच पर पुनर्गठित समिति के प्रवक्ता से अपमानजनक व्यवहार किये जाने पर अपना स्पष्टीकरण अनुशासनिक समिति के सदस्य सतीश प्रधान के माध्यम से प्रस्तुत करे।
7. महाकुंभ आयोजन के उपरांत वाहन में खान पान, प्रतीक चिन्ह एवं अन्य वस्तुएं किसकी अनुमति से अपने आवास ले गए है, समस्त वस्तओं की सूची संयुक्त सचिव को उपलब्ध कराते हुए तत्काल प्रभाव से वापसी सुनिश्चित करे।
8. विश्वसरैय्या भवन के कक्ष में सुरक्षित रखी गयी सामग्री को प्राप्त करने के लिए समिति के वरिष्ठ सदस्य को ऊलजलूल बकने के उपरांत कक्ष की जबरिया चाबी प्राप्त कर उपहार स्वरूप मिली मूल्यवान वस्तओं को कहां ले जाया गया है, उसका स्पष्टीकरण सचिव के माध्यम से प्रस्तुत करे।

आपसे अपेक्षा की जाती है कि उपरोक्त समस्त बिंदुओं पर 24 घंटे में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जाएगा और साथ ही इस नोटिस के माध्यम से आपको आगाह किया जाता है कि पुनर्गठित के संयोजक पद के नाम से न तो कोई पत्राचार किया जाएगा और न ही सोशल मीडिया आदि पर कोई वक्तव्य जारी किया जाएगा।

शेखर पंडित
अध्यक्ष

दिनांक 25.05.2026

Related Articles

Back to top button